श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति
जिला नि:शक्तजन पुनर्वास केन्द्र
श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति, अलवर द्वारा विगत 20 वर्षाें से विकलांग कल्याण के कार्य किये जा रहे है। जिला निःशक्तजन
पुनर्वास केन्द्र के रूप में समिति भवन(सम्बल) का उद्घाटन माननीय श्री जितेन्द्र सिंह तत्कालीन खेल एवं युवा मामलात। स्वतंत्र प्रभार। एवं गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री सौभाग्यमती माताजी, श्री विजय मुनि एवं श्री दीपसागर जी महाराज के पावन सानिघ्य में दिनांक 09-03-2013 को सम्पन्न हुआ जिसमें शहर विधायक श्री बनवारी लाल सिंहल, श्री ज्ञानदेव आहूजा, विधायक रामगढ, श्री टीकाराम जूली, विधायक, अलवर ग्रामीण, श्री महेद्र शास्त्री, पूर्व विधायक सहित सभापति नगर परिषद, अलवर श्रीमति हर्षपाल कौर एवं अलवर के गणमान्य व्यक्तियो ने भाग लिया।
10 अप्रेल 2013 से विधिवत रूप से सम्बल भवन पर निःशक्तजनो
को व्यावसायिक प्रशिक्षण सिलाई - बेसिक कम्प्यूटर, मोबाईल रिपेयर, मोटर वाईडिंग, बिजली उपकरण मरम्मत आदि प्रदान किया जा रहा है जिसमें व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र, भारत सरकार, जयपुर के माध्यम से चयन कर 3 माह का प्रशिक्षण दिया जाता है एवं परीक्षकों द्वारा परीक्षा लेकर उत्तीर्ण होने वाले निःशक्तजनो को व्यावसायिक प्रषिक्षण केन्द्र, जयपुर, श्रम विभाग, भारत सरकार के उपक्रम द्वारा प्रमाण पत्र जारी किये गये है।
1. कृत्रिम अंग प्रत्यारोपणवारण कार्यक्रम
उपरोक्त व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ ही श्रीमती तारावंती साहिबराम कालरा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण केन्द्र पर कैलीपर्स एव कृत्रिम पैर बनाकर लगााने की कार्यशाला कार्यरत है। विगत वर्ष लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है।
1. फिजियोथेरापी सुविधा:-
समिति द्वारा निःशक्तजनो की सेवार्थ 25 फरवरी 2016 से फिजियोथेरापी की सुविधा श्रीमती भौंरी देवी बुद्वा लाल पंसारी फिजियोथेरापी केंद्र द्वारा शुरू की गई है। जिसमें अप्रैल 2017 से दिसम्बर 2018 तक 1250 लोगों को लाभान्वित किया गया।
2. सेरेब्रल पालसी (जन्मजात विकलांगता एवं अस्थि रोग) कैम्प:-
महीने के चौथे मंगलवार को - जनवरी 2018 से डॉ. जे. के जैन द्वारा ओम आयुर्वेद सेन्टर गुरूग्राम द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाता है। प्रत्येक कैम्प में 20-25 लाभार्थियों का ईलाज आर्युवेदिक पद्धति द्वारा किया जाता है। डॉ. भारत भूषण संवेदना संस्थान ईलाहाबाद द्वारा दिनांक 10 सितम्बर 2018 को कैम्प लगाया गया जिसमें 18 लाभार्थियों की जाँच एवं परामर्श दिया गया।
3. ई. एन. टी. कैम्प :-
महीने के तीसरे गुरुवार को - 26 अप्रेल 2018 से श्राँफ आई हास्पिटल के डाक्टरो द्वारा निःशुल्क कैम्प लगाकर जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया जाता है। अब तक काफी लोग लाभ उठा चुके है। शिविर में दवाईयां भी निःशुल्क प्रदान की जाती है।
स्थापना दिवस समारोह:- दिनांक 18 अगस्त 2018 शनिवार
10 सितम्बर. 2018 :-
विशेष कैम्प स्व. श्री रतन लाल पाटनी (आर के मार्बल) की स्मृति में लगाया गया जिसमें - सहायक यंत्र वितरण निम्नानुसार किया गया:-
ट्राई साईकल - 11
व्हील चेयर - 10
बैसाखी - 02
सेरेब्रल पालसी (जन्मजात विकलांगता एवं अस्थि रोग) कैम्प:- डॉ. जे. के जैन द्वारा
रोजगार:- 10 सितम्बर 2018 (श्री रतन पाटनी जी के सहयोग से) लैमन ट्री होटल द्वारा 5 दिव्यांगों का रोजगार हेतु चयन
समिति द्वारा प्रदत्त नियमित सेवाएँ
सेरेब्रल पालसी (जन्मजात विकलांगता एवं अस्थि रोग) कैम्प:- महीने के चौथे मंगलवार को - जनवरी 2018 से
ई. एन. टी. कैम्प :- महीने के तीसरे गुरुवार को - 26 अप्रेल 2018 से श्राँफ आई हास्पिटल द्वारा
फिजियोथेरेपी सुविधा: श्रीमती भौंरी देवी बुद्वा लाल पंसारी फिजियोथेरापी केन्द्र 25 फरवरी 2016 से फिजियोथेरापी की सुविधा शुरू की गई है।
संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण, बेसिक कम्प्यूटर, मोबाइल, मोटर वाईडिंग, बिजली उपकरण मरम्मत का प्रशिक्षण कोर्स का पंजियन किया जाता है, एवं सभी आवेदन करने वाले दिव्यांगो को उपरोक्त विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। संस्था द्वारा समय समय पर रोजगार कैम्प लगाकर दिव्यांगों को बेरोजगार बनाने की कोशिश रहती है, जिससे संस्था बेरोजगार निशक्त को रोजगार व स्वावलम्बी बनाने मे मदद कर सके। हमारी संस्था का मुख्य लक्ष्य बेरोजगार निःशक्तजनो को रोजगार प्रदान करवा कर स्वावलम्बी बनाना है। जिसके लिये हमारे प्रयास जारी हैं।
महेश जैन।
अध्यक्ष