श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति
जिला नि:शक्तजन पुनर्वास केन्द्र
श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति के तत्वाधन मे स्थानिय जिला नि :शक्तजन पुर्नवास केंद्र सम्बल भवन, 200 फुट बाईपास रोड, अम्बेडकर नगर अलवर, पर मंगलवार 28 मई 2019 को सेरेब्रल पालसी (जन्मजात विकलांगता) शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे सेरेब्रल पालसी के निदान एव परामर्श हेतू डॉ भारत भूषण, ओम आयुर्वेद सेन्टर गुरुग्राम द्वारा 8 मरीजो को निःशुल्क परामर्श दिया गया | समिति महामंत्री डॉ नारायण बिहारी शर्मा ने बताया कि यह शिविर हर महीने के चौथे मंगलवार को लगेगा| सेरेब्रल पालसी एक लाइलाज बीमारी बताई जाती है लेकिन अब इस बीमारी का इलाज आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति व फिजियोथेरपी से सम्भव हो रहा है | शिविर में हरीश कालरा कार्याध्यक्ष, डॉ नारायण बिहारी शर्मा महामंत्री, सीताराम शर्मा कोर्डिनेटर उपस्थित रहे|
श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति, सम्भल भवन पर निःशुल्क फिजियोथेरपी की सुविधा उपलब्ध है | तथा समय समय पर निःशुल्क शिविर भी लगाये जाते है |