Shri Khillimal Jain   +91 9414016170,  Shri Mahesh Chand Jain   +91 9414019043

sudha-sagar
sudha-sagar

श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति
जिला नि:शक्तजन पुनर्वास केन्द्र

समिति द्वारा प्रदत्त सुविधाएँ

विकलांगो को निम्न नि:शुल्क सहायता

1. कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण
(जयपुर फुट)

2. व्हील चेयर

3. कैलीपर्स

4. श्रवण यंत्र

5 ट्राई साईकिल

6. बैसाखी

7. ब्रेल स्टिक

8. दंत चिकित्सा

अन्य कार्य

1. विकलांगो को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी सेवा

2. विकलांगो की सहायतार्थ शिविरों का आयोजन

3. नेत्र जाँच शिविर

4. श्रवण जाँच शिविर

5. पोलियो जाँच शिविर

6. सेरेब्रल पाल्सी व ऑटिज्म जाँच शिविर

7. मेडिकल बोर्ड द्वारा नि:शक्तता प्रमाण-पत्र बनवाना ।

8. रेल एवं बस पास बनवाना आदि

9. रोजगार हेतु ट्रेनिंग प्रोग्राम - कम्प्यूटर, सिलाई एवं मोटर बाईडिंग आदि

दिव्यांगों के कल्याण हेतु समिति द्वारा किये गये सार्थक प्रयास

1. पोलियो उन्मूलन कैम्प

दिनांक स्थान लाभान्वित
30-31 दिसम्बर 1997 व 1 जनवरी 1998 देहरा जैन मंदिर, तिजारा 10
25-28 सितम्बर 2001 देहरा जैन मंदिर, तिजारा 91
6-12 जनवरी 2002 जैन भवन अलवर 103
1-6 मार्च 2002 अग्रवाल धर्मशाला, अलवर 151
18-20 मई 2002 रामगढ़ चिकित्सा केंद्र 19
मार्च 2005 प्रगति हॉस्पिटल, अलवर 43
9-11, 17-19 एवं 24-26 मार्च 2007 कल्याण हॉस्पिटल 39
17 से 19 नवम्बर 2007 कल्याण हॉस्पिटल 11
3 से 5 फरवरी 2008 कल्याण हॉस्पिटल 10
18 से 20 मार्च 2008 कल्याण हॉस्पिटल 12

इस प्रकार समिति ने जिले को पोलियो मुक्त कराये जाने हेतु सार्थक प्रयास किये हैं ।

2. केलिपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण

दिनांक केलिपर्स कृत्रिम अंग स्थान
30-31 दिसम्बर 1997 व 1 जनवरी 1998 198 23 देहरा जैन मंदिर, तिजारा
1-6 मार्च 2002 151 - अग्रवाल धर्मशाला, अलवर
14-18 मई 2005 48 03 जैन भवन, अलवर
16 मई 2007 45 - नवदिशा, अलवर
13 अप्रैल 2013 से 334 524 सम्बल भवन, अलवर

नियमित सेवाएँ श्रीमती तारावन्ती सहिबराम कालरा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण केंद्र द्वारा ।

3. सेरेब्रल पाल्सी ( जन्मजात मानसिक विकलांगता ) निवारण कार्यक्रम

लाइलाज मानी जाने वाली बीमारी सेरेब्रल पाल्सी के निदान एवं उपचार हेतु समिति द्वारा निम्नलिखित शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें त्रिशला फाउण्डेशन इलाहबाद के डॉ. जे. के. जैन (S.S.Ortho, PGL Chandigarh ) द्वारा परामर्श प्रदान किया गया ।

दिनांक लाभान्वित
4 मई 2014 61
17 अगस्त 2014 21
18 अगस्त 2014 27
31 मई 2015 56
15 नवम्बर 2015 24
31 मई 2016 28

इस अपंगता का 90% उपचार फिजियोथेरेपी द्वारा होता है । इस हेतु सम्बल भवन पर "श्रीमती भौंरी देवी बुद्धालाल पंसारी फिजियोथेरेपी केंद्र" का शुभारम्भ दिनांक 25 फरवरी 2016 को किया गया जिसमें नि:शक्तजनों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाती है शेष 10% मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है उन्हें इलाहाबाद भेज दिया जाता है ।

4 कोक्लियर इम्प्लांट सेवा:

जन्मजात मूक बधिर बच्चों को कोक्लियर इम्प्लांट के लिए AYJNIHH ( अलियावर जंग नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर हियरिंग हैण्डी-केप्ड मुम्बई ) के माध्यम से समिति द्वारा प्रयास किये जाते हैं । अब तक दो बच्चों को कोक्लियर इम्प्लांट कराया गया है तीन बच्चों के लिए प्रयास जारी हैं ।

5. समिति द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ उपकरण वितरण

बैसाखी

श्रवण यंत्र

ब्रेल स्टिक

1193

521

14

ट्राई साईकिल

व्हील चेयर

विशेष जूता जोड़ा

1780

340

1

6. शिविरों के आयोजन में विकलांग प्रमाण-पत्र, रेल एवं बस पास बनवाने में सहयोग करना ।

7. दिव्यंगों को आर्थिक रूप से से समर्थ बनाने हेतु निम्नलिखित रोजगारोन्मुखी नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम विकलांग व्यावसायिक पुनर्वास केंद्र भारत सरकार के अधीन :-

बेसिक कंप्यूटर शिक्षा

मोटरबाईंडिंग

कटाई एवं सिलाई प्रशिक्षण

समय समय पर साईं स्वयम सोसाइटी, करियर स्टीयर संस्था, जयपुर एवं अन्य सस्थाओं के सहयोग से दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाते हैं । समिति द्वारा रोजगार मेलो का आयोजन किया जाता है ।

समिति द्वारा संचालित सभी दिव्यांग जन-हिताय कार्य जन-सहयोग द्वारा ही सम्पादित होते हैं । अत: सभी का तन-मन-धन से सहयोग अपेक्षित है ।

भामाशाहों से अपील

श्री चन्द्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति, अलवर को राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं है तथा समिति द्वारा विकलांगों की सहायतार्थ सभी कार्य स्वयं एवं दानदाताओं के वित्तीय सहयोग से सम्पन्न किये जा रहे हैं । सभी सम्माननीय भामाशाहों से निवेदन है की इस महायज्ञ में अपना सहयोग नियमित एवं विशेष अवसरों पर एकमुश्त प्रदान करने की कृपया करें ।

1. कृत्रिम अंग - एक पैर / एक हाथ

2. कैलीपर्स - एक जोड़ा

3. ट्राई साईकिल - एक

4. व्हील चेयर - एक

5. बैसाखी - एक जोड़ा

6. श्रवण यंत्र - एक

रु. 5,100.00

रु. 5,000.00

रु. 10,000.00

रु. 6,000.00

रु. 1,100.00

रु.2,500.00

7. एक शिविर के आयोजनार्थ - जो आप अपने किसी प्रिय जन के नाम पर आयोजित करवा सकते हैं - रु. एक लाख ।